उत्तराखंड से बड़ी खबर – दर्दनाक सडक हादसा : तोता घाटी के पास गहरी खाई में गिरी कार एक परिवार के 5 लोगों की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में।

<strong>उत्तराखंड से बड़ी खबर – दर्दनाक सडक हादसा : तोता घाटी के पास गहरी खाई में गिरी कार एक परिवार के 5 लोगों की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में।</strong>

ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की  मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। 

शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की सुबह एक कार तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए।  कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे।
<strong>उत्तराखंड से बड़ी खबर – दर्दनाक सडक हादसा : तोता घाटी के पास गहरी खाई में गिरी कार एक परिवार के 5 लोगों की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में।</strong>
कार क़े गहरी खाई में गिरने की सूचना सुबह टिहरी गढ़वाल पुलिस को मिली। सूचना के बाद ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ की टीम सहित पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम को कार खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। एसडीआरएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने बताया कि कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे।सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। रविवार की अलसुबह कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

मृतक की सूची-

1 -पिंकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।

2 -प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।

3 -भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग थराली जनपद चमोली

और पढ़े  उत्तराखंड: जनजागरूकता के लिए नई पहल, हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन

4 -विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह थराली जनपद चमोली

5-मंजू पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष थराली जनपद चमोली

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…