शर्मनाक हरकत : एमबीए में पढने वाली छात्रा से किया रेप 7 महीने की गर्भवती होने पर सच आया सामने, थाने में फूट-फूटकर रोई पीड़ित..

Spread the love

उत्तरप्रदेश के मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एमबीए की छात्रा को नशीला पदार्थ देकर घंटाघर निवासी मुमताज ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात किराये के मकान में की जो एसपी सिटी दफ्तर के पास ही है। छात्रा को आरोपी ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते छात्रा उसके जुर्म सहती रही। छात्रा सात माह की गर्भवती हो गई। उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। छात्रा की बहन ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक कोचिंग सेंटर से ही कंपीटिशन की तैयारी कर रही है। वह कभी-कभी टैक्सी ड्राइवर मुमताज को साथ लेकर दिल्ली आती-जाती थी। आरोप है कि सात महीने पहले छात्रा को ड्राइवर दिल्ली लेकर गया था। इसी दौरान ड्राइवर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। छात्रा बेहोश हो गई और ड्राइवर उसको अपने घर पूर्वा ताहिर हुसैन घंटाघर पर ले गया। आरोप है कि ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली है। होश में आने के बाद छात्रा को ड्राइवर ने धमकी दे दी कि किसी से कोई शिकायत की तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। उसके बाद छात्रा को आरोपी ड्राइवर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
अब छात्रा सात महीने की गर्भवती हो गई। छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बता दी है। शुक्रवार को छात्रा अपनी बहन और परिजनों के साथ देहलीगेट थाने में पहुंची और पुलिस को आरोपी के कारनामे बताए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया और उसको गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  Weather- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर,जानें अपडेट

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ड्राइवर मुमताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच करने में जुटी है। – अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा,मजदूरी भी नहीं दी, दर्ज किया केस

    Spread the love

    Spread the loveमिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस…


    Spread the love

    2026 UP Board 10th 12th Result-: UP बोर्ड कल शाम 4 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *