फिर बढ़ीं आजम की मुश्किलें – एक और वारंट आया जेल फर्जी तरीके से स्कूल की मान्यता लेने का है मामला ..

जेल में बंद सपा विधायक आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 26 महीने से जेल में बंद आजम खां के खिलाफ सीतापुर जेल पहुंचा एक और वारंट उनकी परेशानियां बढ़ा सकता है। 19 मई को इस मामले में पेशी होनी है।

सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला भी बंद थे, लेकिन वह दोनों जमानत पर रिहा होकर घर जा चुके हैं। आजम खां अभी भी जेल में ही हैं। उन पर कुल 87 मामले थे। 86 मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। एक मामले में जमानत न मिलने से उनकी रिहाई नहीं हो सकी है।

अभी हाल ही में सपा नेतृत्व से उनकी तल्खी के बीच सीतापुर की जेल में उनसे मिलने के लिए शिवपाल यादव और कांग्रेसी नेता आए थे। जबकि सपा की ओर से विधायक रविदास मेहरोत्रा आजम से मिलने जेल गए थे, लेकिन आजम ने मेहरोत्रा से मिलने से इनकार कर दिया था। तीन-चार दिन तक चली मुलाकातों के इस दौर ने सियासी गलियारों में मामला काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, अभी मामला शांत चल रहा है। इस बीच शनिवार को रामपुर से सीतापुर जेल पहुंचे एक वारंट ने यहां बंद आजम के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एक वारंट रामपुर से सीतापुर जेल आया। वारंट फर्जीवाड़े से संबंधित है। बताया जाता है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्कूल की मान्यता लेने का मामला है। वारंट पर इस मामले का जिक्र नहीं है। 19 मई तक आजम खां को कस्टडी में लेने का वारंट में जिक्र है। बताया कि इस संबंध में 19 मई को आजम खां की पेशी होनी है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…