Today 29 April Horoscope : इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा आज सफलता का दिन, जाने अपनी-अपनी राशियों का हाल।।

दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 

मेष-शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है लेकिन खर्च की अधिकता मानसिक स्थिति को परेशान करेगी। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही स्थिति बनी रहेगी। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। मां काली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-निर्णय लेने की क्षमता बड़ी अच्‍छी हो गई है। बच्‍चों का साथ है। प्रेम का साथ है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। आर्थिक मामले दिनोंदिन सुलझते जा रहे हैं। उत्‍तम समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-बहुत अच्‍छा समय है। हर दृष्टिकोण से बढ़िया है। व्‍यापारियों के लिए खासकर बहुत लाभप्रद समय है। पिता का साथ है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

कर्क-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। तीर्थ, धर्म-कर्म में भाग लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्‍छा है। शुभता बढ़ती जा रही है। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार की स्थ्‍िाति बहुत अच्‍छी नहीं कही जाएगी। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन रंगीन और आनंददायक गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। मां काली की अराधना करते रहें। अच्‍छा होगा।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। या तो वे मित्रवत हो जाएंगे या तो हार मानेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। जो कल्‍पना करके चीजों को करते हैं। गाने-कविताएं लिखने वालों, मनोरंजन की दुनिया में काम करने वालों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। बस भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। घर में कुछ उत्‍सव होगा। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें

मकर-शुभ लोगों का साथ है। व्‍यापारिक तरक्‍की होती दिख रही है। अपनों का साथ है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। प्रेम और संतान कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उत्‍तम समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

कुंभ-जीवनसाथी भरपूर सहयोग दे रहा है। कौटुम्‍ब‍िक सुख भी भरपूर मिल रहा है। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। लिक्विड फंड की बढ़ोत्‍तरी हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। उत्‍तम समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने हुए हैं। समाज में सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। प्रेम साथ है। संतान साथ है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। कुल मिलाकर बड़ी अच्‍छी स्थिति है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…

    Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होगा। संतान के भविष्य…