स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,राम लला के दरबार में दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण का लिया जायजा।

अयोध्या. देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां से उनका काफिला राम जन्मभूमि परिसर स्थित भगवान श्री राम लला के दरबार में दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद उनका काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचेगा और दर्शन पूजन कर अयोध्या के संतों से मुलाकात करने के लिए सरयू तट स्थित सभी भवन होटल पहुंचेंगे।

स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

अयोध्या में पहली बार देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या पहुंचे हैं लखनऊ से लगभग 8:40 पर अयोध्या के रेलवे स्टेशन के लिए निकलकर स्पेशल ट्रेन लगभग 11 बजे पहुंची। इस दौरान पूरी अयोध्या रेलवे स्टेशन फूलों से सजा रहा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची स्पेशल ट्रेन का अयोध्या में स्वागत हुआ इस दौरान उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित अयोध्या के जनप्रतिनिधि सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व नवनर्वाचित एमएलसी हरिओम पांडे मौजूद रहे।

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि आज देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अयोध्या में आगमन हुआ है। क्या पर अयोध्या के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया है। गांव से निकलकर व राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को भी देख रहे हैं इसके बाद हनुमानगढ़ी पगली दर्शन पूजन करेंगे तो वही बताया कि अयोध्या के विकास को लेकर भी वार्ता किया जाएगा वही बताया कि आज अयोध्या में एक उत्सव जैसा माहौल है और जब भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा तो पूरी दुनिया से लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…