उत्तर प्रदेश : आज से उप राष्ट्रपति का यूपी दौरा आज पहुंचेंगे अयोध्या रामलला और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन।।

उत्तर प्रदेश : आज से उप राष्ट्रपति का यूपी दौरा आज पहुंचेंगे अयोध्या रामलला और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन।।

उप राष्ट्रपति एम वैंकैया नायूड गुरुवार शाम से तीन दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति शाम को नई दिल्ली से चलकर शाम करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे। उनका लखनऊ में राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। इसके बाद लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाकर श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। अयोध्या में उनका करीब तीन घंटे का कार्यक्रम है। अयोध्या के बाद वह इसी स्पेशल ट्रेन से ही वाराणसी रवाना हो जाएंगे। वाराणसी में उनका श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन का कार्यक्रम है। वह वाराणसी से ही नई दिल्ली रवाना होंगे।
उप राष्ट्रपति गुरुवार शाम यानी आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करेंगे। जहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। उप राष्ट्रपति का राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। राजभवन में उप राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों को आमंत्रित किया है।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। लखनऊ से करीब नौ बजे विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या करीब 11 बजे पहुंचने के बाद उनका श्रीराम लला तथा हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। अयोध्या में उनका करीब तीन घंटे का कार्यक्रम है। यहां पर पहले उप राष्ट्रपति श्रीराम लला जी मंदिर का दर्शन एवं पूजन तथा दूसरे चरण में प्रसिद्व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद उप राष्ट्रपति अयोध्या रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप राष्ट्रपति 15 अप्रैल को विशेष ट्रेन से वाराणसी पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से उनका सीधा दशास्वमेध घाट पर जाकर आरती देखने का कार्यक्रम है। वाराणसी के दो दिवसीय दौरे में उप राष्टपति वैंकया नायडू सपरिवार गंगा महाआरती देखेंगे। इसके बाद बनारस रेल कारखाना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो दिन के दौरे पर उपराष्ट्रपति काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अर्चकों के साथ उपराष्ट्रपति षोड्शोपचार विधि से विधिवत दर्शन पूजन करेंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान परिवार के संग बाबा विश्वनाथ के षोड्शोपचार विधि से पूजन कर जलाभिषेक भी करेंगे। उप राष्ट्रपति शनिवार को सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां पर दर्शन करने के बाद पड़ाव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर जाएंगे। जहां पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस गेस्ट हाउस आएंगे। उनका शाम को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को विशेष ट्रेन से वाराणसी आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उपराष्ट्रपति सपरिवार विशेष ट्रेन से अयोध्या के रास्ते कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचेंगे।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को अयोध्या में दर्शन- पूजन के बाद विशेष ट्रेन से शाम में वाराणसी आएंगे। यहां कैंट स्टेशन उतरने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे। 16 अप्रैल को सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित स्मृति स्थलजाएंगे। दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति की वाराणसी यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन बेहद सतर्क मोड में है।  

और पढ़े  UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…