पति अपनी ही पत्नी को जिस्मफरोशी में अजनबियों के साथ कमरे में बंद कर देता था, जानकर कांप जाएगी रूह पढ़े क्या है पूरा मामला।।

बरेली में एक जुआरी ने पैसों की खातिर पत्नी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में ले जाकर बंधक बना दिया। मामले की सूचना वन स्टॉप सखी सेंटर पहुंची तो महिला को मुक्त कराकर उसकी काउंसलिंग की गई। बुधवार को इस मामले में महिला ने पति समेत दर्जन भर के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। पति शराबी और जुआरी है। घर का सामान, जेवरात आदि सब कुछ उसने शराब और जुआ खेलने में उड़ा दिया फिर उनसे जबरन देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। पति रकम लेकर उसे दूसरे लोगों के साथ कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म कराता था। विरोध करने पर पति हत्या करने की धमकी देता था। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

20 जनवरी को पति करीब दर्जन भर लोगों को लेकर आया और उन्हें एंबुलेंस से उठाकर बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में ले गया और वहां एक घर में बंधक बना दिया। एक महीने पहले किसी तरह उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार को सूचना दी तो उन्होंने टीम भेजकर उन्हें मुक्त कराया। काउंसलिंग के बाद बुधवार को महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

महिला ने पहले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से किया था इनकार
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि महीने भर पहले महिला को शराबी पति के चंगुल से मुक्त कराया गया था। काउंसलिंग के दौरान उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया और पति के साथ रहने की बात कही। बाद में उसने कार्रवाई की बात कही तो रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…