गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा केस में हर दिन नये खुलासे, कई इस्लामिक संस्थाओं को भेजता था पैसे।।

गोरखरपुर के गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे हर दिन इस मामले में नये खुलासे हो रहे हैं. आज सुरक्षा एजेंसियो ने जून 2021 में क्रेडिट कार्ड से मुर्तज़ा के द्वारा किये गये ट्रांजेक्शन्स को ट्रैक किया है।जिसमें उनको पता चला है कि मुर्तजा कई इस्लामिक संस्थाओं को पे-पाल के जरिये ज्यादातर पैसे विदेश भेजता था. जून 2021 में उसके क्रेडिट कार्ड से एक के बाद एक ट्रांजेक्शंस किए जाने की बात सामने आई थी. सुरक्षा एजेंसियों को कई इस्लामिक संस्थाओं में 22000, 700, 16594, 16622 और 22907 रुपये के ट्रांजेक्शन का ब्यौरा मिला है. उसने बीते चार से पांच महीने में शमीउल्लाह नाम के व्यक्ति के खाते में कई बार हज़ारों रुपये भेजे थे।

सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लॉक किया मुर्तजा का अकाउंट

मुर्तजा एक खाते में आने वाले पैसों को दूसरे खातों में ट्रांसफर करके ही विड्रॉल करता था. मुर्तजा एक नहीं बल्कि दो मोबाइल अपने पास रखता था. उसने सीरिया, कनाडा और अमेरिका में भी कुछ लोगों को पैसा भेजा है. गोपनीयता के मकसद से सुरक्षा एजेंसियों ने मुर्तज़ा के खाते और मोबाइल, आधार डिटेल्स को ब्लॉक करवाया है.

मुर्तजा के आईसीआईसीआई, फ़ेडरल और आईडीएफ़सी इन तीन बैंकों में खाते थे. उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का भी एक क्रेडिट कार्ड था. यहीं नहीं इससे पहले मुर्तजा के पास से जानकारी मिली थी कि वह सीरिया की युवती के साथ संपर्क में था. कई बार उसे ऑनलाइन पैसा भी ट्रांसफर किया और जिहाद की ऑनलाइन शपथ भी ली थी.

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

महराजगंज से गिरफ्तार किया गया मुर्तजा का एक परिचित

एटीएस ने महराजगंज से उसके एक परिचित को भी पकड़ा है. नेपाल से लौटने के बाद मुर्तजा इसी शख्स से मिला था. संभल के मियाँ सराय के रहने वाले मुर्तज़ा के परिचित की तलाश भी एटीएस को है. जानकारी के मुताबिक अब एनआईए भी आज अहमद मुर्तजा से पूछताछ करेगी. एनआईए की तीन सदस्यों की टीम मुर्तजा से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार करेगी.

गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश में पकड़ा गया था अब्बासी

रविवार (3 अप्रैल) की देर रात 30 साल के आईआईटी ग्रेजुएट अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में एंट्री करने की कोशिश की और जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनपर धार दार हथियार से हमला किया, जिससे (पीएसी) के दो कांस्टेबल घायल हो गए. जांचकर्ताओं को संदेह है कि अब्बासी कट्टरपंथी है. गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास भी है जो मंदिर के मुख्य पुजारी हैं. हमले के वक्त योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में नहीं थे.

  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…