COVID 19 : दिल्ली व गुरुग्राम पहली बार अप्रैल में आए सबसे ज्यादा मामले, इतने दिन में दोगुनी हुई संक्रमण की रफ्तार।।

Spread the love

ओमिक्रॉन की लहर से बाहर आने के बाद पहली बार दिल्ली संक्रमण की एक नई लहर की ओर बढ़ रही है। बीते सात दिन में पहली बार सबसे अधिक लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही दैनिक संक्रमण दर 1.60 फीसदी पार हुई। बीते एक अप्रैल की तुलना करें तो दैनिक संक्रमण दर में तीन गुना से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। एक अप्रैल को यह दर 0.50 फीसदी पाई गई।
गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बीते एक दिन में कोरोना के 176 नए मामले सामने आए। वहीं 118 मरीजों को छुट्टी दी गई। बीते एक दिन में 10453 नमूनों की जांच की गई थी जिसमें 1.68 फीसदी नमूने संक्रमित पाए गए।
कोरोना की शुरुआत से अब तक राजधानी में कुल 18,65,796 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 18,39,090 मरीज ठीक हो गए। जबकि कुल 26,155 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.4 फीसदी है। वहीं कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 551 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 362 और अस्पतालों में 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 4, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 7 और वेंटिलेटर पर 1 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट की संख्या बढ़कर 2640  हो गई है।

गुरुग्राम: 10 दिन में 40 फीसदी तक घटी जांच लेकिन दोगुनी हो गई संक्रमण दर 

गुरुग्राम में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 10 दिनों में रोजाना होने वाली कोरोना जांच में तो 40 फीसदी तक की गिरावट आ गई, लेकिन कोरोना संक्रमण दर दोगुनी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक औसतन रोजाना 3500 से ज्यादा नमूने लिए जा रहे थे और उस वक्त जिले में संक्रमण दर कम होकर 1.11 फीसदी पर आ गई थी, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल अलग है। 

और पढ़े  राष्ट्रपति भवन पहुंची आप: राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, CM मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो

इस समय लगभग 1500 नमूने लिए जा रहे हैं और संक्रमण दर करीब तीन गुना बढ़कर 3.09 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं दो माह पहले के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि कोरोना जांच के लिए रोजाना एकत्र किए जाने वाले नमूनों मेें 66 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, उस वक्त संक्रमण दर 11.33 फीसदी थी। मालूम हो कि इस वर्ष 13 से 28 जनवरी के बीच कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चरम पर थी। उस वक्त संक्रमण दर बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच गई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया’

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने…


    Spread the love

    Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही ‘उलटी गंगा’

    Spread the love

    Spread the loveहर कोई आगे बढ़ने के लिए तरक्की और प्रमोशन चाहता है लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने पदावनति की इच्छा जताई थी। सिपाही बनने की इस इच्छा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *