नैनीताल / हल्द्वानी : डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम द्वारा आज हल्द्वानी स्थित सभागार में हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक।

Spread the love

आज दिनांक *07.04.2022* को *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* द्वारा *पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित सभागार* में *हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधियों* के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को ट्रैफिक नियमों से जुड़े अहम पहलुओं के संबंध में अवगत कराया गया तथा निम्न बिंदुओं का पालन कराए जाने की अपील की गई है :–

➡️ स्कूल की बसों, ऑटो तथा अन्य वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक छात्रों को न बैठाए।

➡️ तेज गति से वाहनों को संचालित कर रहे ड्राइवरों को सचेत किया जाय।

➡️ स्कूल के वाहनों में नियुक्त वाहन चालक तथा परिचालक को चेक किया जाय कि उनके द्वारा शराब व अन्य नशीले पदार्थ इत्यादि का सेवन न किया हो।

➡️ स्कूली वाहनों के समस्त दस्तावेजों को भली भांति चेक किए जाए तथा उनका फिटनेस भी अधावधिक हो।

➡️ *Junior traffic force* का गठन किया जाएगा। तथा स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में गोष्ठी, सेमिनार व अभियानों के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

➡️ एमवी एक्ट के नियमों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अपने स्कूल में ट्रैफिक शाइन बोर्ड तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किए जाने के लिए भी कहा गया।

➡️ इसके अतिरिक्त सभी स्कूल प्रतिनिधियों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान तथा उपाय बताए गए। अभिभावक मीटिंग में सभी अभिभावको को अपने बच्चों को दुपहिया वाहन न देने के लिए सूचित करने हेतु भी कहा गया।

बैठक के दौरान श्रीमती विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल, श्री राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी तथा हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: सोशल मीडिया के जरिये कट्टरपंथ फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार, पाकिस्तान और मलेशिया से कनेक्शन

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पूरा उत्तराखंड आपके साथ…शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे CM धामी, नाम पर बनेगा भव्य गेट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    देहरादून- बेटे के सपने के लिए पिता ने किस्मत से लिया पंगा, HC की नौकरी छोड़ किया मुंबई का रुख

    Spread the love

    Spread the loveएक पिता अपने बेटे के सपने के लिए कितना आगे जा सकता है इसकी मिसाल हैं दीपक भसीन। उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थायी नौकरी छोड़कर वह बेटे यज्ञ भसीन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *