WORDLE : ऐसी आखिर कौन-सी बला है ये जिसके पीछे पागल हैं सोशल मीडिया के यूजर्स?

यदि आप ट्विटर पर एक्टिव हैं तो आपको Wordle के बारे में जरूर मालूम होगा। पिछले 6-8 महीने पर सोशल मीडिया पर हर दिन  Wordle ट्रेंडिंग में ही रहता है। एक लाइन में कहें तो  Wordle के पीछे सोशल मीडिया यूजर्स पागल हैं। ट्विटर पर हर दिन  Wordle का जवाब शेयर कर रहे हैं। महामारी के दौरान ही  Wordle अचानक से आया और एकदम छा गया और अब Wordle को द न्यूयॉर्क टाइम्स प्रकाशन ने अधिग्रहण कर लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर Wordle क्या है और क्यों इसके पीछे सोशल मीडिया के यूजर्स पागल हो रहे हैं?
क्या है Wordle ?

Wordle को मूल रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले ने तैयार किया है। Wordle एक ऑनलाइन शब्दावाली गेम है। इसमें हर दिन नए-नए शब्दों का अनुमान लगाना होता है। अगले दिन कंपनी खुद इसका जवाब भी देती है। Wordle गेम काफी हद तक अखबार में आने वाले सुडोकू गेम जैसा है। Wordle गेम को आप ऑनलाइन किसी भी डिवाइस या ब्राउजर पर खेल सकते हैं। इसमें अंग्रेजी के पांच अक्षरों को अनुमान लगाना होता है और फिर बताना होता है कि कौन-सा शब्द बनेगा।  Wordle गेम प्रत्येक 24 घंटे में बदलते रहता है। इसमें 5×6 का एक ग्रिड होता है जिसमें अक्षर होते हैं।

Wordle के पीछे क्यों पागल हैं सोशल मीडिया यूजर्स?

Wordle के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी एप को डाउनलोड नहीं करना पड़ता। इसे किसी भी ब्राउजर के लिए आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। दूसरी बड़ी बात यह है कि आप नॉन-स्टॉप खेल सकते हैं। गेम में आपके द्वारा अनुमान लगाए गए शब्द से एक अक्षर बनता है। यदि आप गलत शब्द बताते हैं तो पीला रंग दिखता है। यदि आपका अनुमान गलत तो वो अक्षर शब्द में मौजूद नहीं होगा तो इसे ग्रे रंग के रूप में दिखाया जाएगा। प्रत्येक प्लेयर एक बार के गेम मे केवल छह शब्द ही एंटर कर सकते हैं। आप इस गेम को https://www.nytimes.com/games/wordle/index.html पर जाकर खेल सकते हैं।

और पढ़े  चुनाव टला- जयपुर, जोधपुर समेत चार नगर निगमों के 10 मतदान केंद्रों पर 16 को पुनर्मतदान
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…