खौफनाक वारदात :- 3 माह की बच्ची को दीवार पर पटक कर उतारा मौत के घाट ।।

पटियाला में नशे के आदी एक पिता ने अपनी तीन माह की बेटी को दीवार से पटककर मार डाला। हत्या के बाद मां-बाप फरार हैं। पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली नाभा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची की पहचान परी (तीन माह) के तौर पर हुई है। 
बच्ची को दीवार पर पटककर मारा गया है, दीवार पर खून के निशान भी मिले हैं। बच्ची के दादा संजीव कुमार और दादी मोना रानी ने बयान दिया है कि उनका परिवार नाभा के पांडूसर मोहल्ले में रहता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनके बेटे अजय कुमार का विवाह हुआ था। वह नशे की बुरी लत का शिकार है, उसकी पत्नी कीर्ति शर्मा भी उसे नशा करने से नहीं रोकती थी। मंगलवार रात भी उसका बेटा नशे में था। तड़के करीब तीन बजे जब उसके बेटे के कमरे में शोर हुआ तो उन्होंने जाकर देखा। वहां परी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। वे बच्ची को नाभा के सिविल अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस दौरान अजय और कीर्ति शर्मा फरार हो गए। बिलखते बच्ची के दादा-दादी ने कहा कि जिगर के टुकड़े को इतनी बुरी मौत देने वालों को फांसी की सजा दी जाए। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय कुमार नशेड़ी है और कोई काम नहीं करता था।

और पढ़े  सूडान: बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत-: मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता
  • Related Posts

    बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

    बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार…

    भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा ‘नाविक’, अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिये एनवीएस-03 सैटेलाइट को उसकी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’…