राष्ट्रपति आगमन : राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में।

Spread the love

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धर्मनगरी स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे से 11:50 तक शहर में रहेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इससे पहले शनिवार को देहरादून पहुंचे थे। जौलीग्रांट से वह सीधे राजभवन गए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। शनिवार को वह देहरादून पहुंचे थे और आज वह हरिद्वार धर्मनगरी पहुंचे हैं। राष्ट्रपति यहां दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने आए हैं। उनका सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियां पूरी कीं।
हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अत्याधुनिक असलहों से लैस जवान तैनात रहे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी और फ्लीट मार्ग के ऊंचे भवनों पर स्नाइपर निगरानी रखी गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर धर्मनगरी को अभेद्य दुर्ग बनाया गया है। उनकी सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है।
कई इंतजाम प्रत्यक्ष दिख रहे हैं तो कुछ सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखे गए हैं। सशस्त्र बलों के अलावा सादे वस्त्रों में भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया एजेंसी के कुछ अधिकारी भी दिल्ली से धर्मनगरी पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस के अलावा सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *