लालकुआं : नैनीताल पुलिस ने फेरा शराब तस्करों के इरादों पर पानी, 2 बाइक भी मौके से सीज।

Spread the love

*नैनीताल पुलिस ने फेरा शराब तस्करों के इरादों पर पानी, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हजारों लीटर लाहन किया नष्ट। तस्करी में प्रयोग की जाने वाली दो बाइक भी मौके से सीज।*

आज दिनांक *25.03.2022* को *श्री शांतनु पराशर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के निर्देशन में *श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया* द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ *हँसपुर खत्ता के जंगल क्षेत्र में* सौकड नदी के किनारे अवैध रूप से भट्टी संचालित कर कच्ची शराब का निर्माण कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दबिश दी गई। मौके पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कच्ची शराब के निर्माण के लिए संचालित भट्टी जलती हुई अवस्था में पाई गई। मौके से *भट्टी उपकरणों सहित 30 लीटर निर्मित अवैध कच्ची शराब* बरामद करने के साथ *2500 ली0 लाहन* भी नष्ट किया गया। फरार अभियुक्तगणों की *02 मोटरसाइकिलें हीरो स्प्लेंडर नंबर UK06AW7738 तथा बजाज प्लैटिना बिना नंबर प्लेट* को बरामद कर *थाना चोरगलिया* में *FIR No- 29/2022 धारा 60(1)(ड)(ढ)/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की तलाशी की जा रही है।

*पुलिस टीम*
1.श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया।
2. का० भारत भूषण।
3. हे०कानि० भगवान सिंह।
4. कानि० जयकिशन राणा।
5. कानि० वीरेंद्र सिंह।
6. कानि चालक० मुकेश।


Spread the love
और पढ़े  ईरान की अमेरिका को दो-टूक: रवैया बदलो तभी खुलेगा होर्मुज, पड़ोसी देशों को दी धमकी, क्या-क्या कहा?
  • Related Posts

    बड़ा खुलासा: दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, व्हाइट हाउस में बन रहा ‘चीन जैसा’ ग्रेट हॉल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस के…


    Spread the love

    ट्रंप का ‘टैरिफ वार- चीन के खिलाफ नया प्लान, सस्ते सामान पर 7.5% कर संभव, कनाडा के लिए भी बढ़ी मुश्किल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *