बुलडोजर बाबा के राजतिलक के लिए पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि के साधु-संत देंगे योगी आदित्यनाथ को खास भेंट।

Spread the love

बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ आए थे। अब धामी भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के हरिद्वार के संत भी साक्षी बनेंगे। समारोह के लिए हरिद्वार के संत सुबह जौलीग्रांट से चार्टर प्लेन रवाना हुए। यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और साधु-संत सम्मिलित होंगे। हरिद्वार और ऋषिकेश से कई प्रमुख संत समारोह में शामिल होने पहुंचे।हरिद्वार से अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, स्वामी बालकानंद गिरी, चिदानंद मुनि, पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण शपथ समारोह पहुंचे। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत लखनऊ पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM का बड़ा फैसला: देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन के लिए पेड़ कटान पर रोक, कहा- सहमति बनने तक नहीं होगा काम
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *