बड़ी खबर – उत्तराखंड : धामी लगातार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री, सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ।।

Spread the love

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। इनके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं।  सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था।
 गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

और पढ़े  आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

Spread the love
  • Related Posts

    गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है,…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *