मैं खुद झुक जाएगा पर पार्टी को नहीं झुकने देगा साला:-अपनी जिम्मेदारी पर खरा रहा,खुद चुनाव हार गया लेकिन पार्टी का भरोसा नहीं टूटने दिया – पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलकर उन्हें प्रदेश में पार्टी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी चुनाव जीत गई। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर वह खरा उतरे हैं।
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ ही अन्य पार्टी नेताओं ने भी पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। सीएम ने कहा कि चुनाव में यदि अपने क्षेत्र में अधिक समय देते तो शायद चुनाव जीत जाते। लेकिन यदि पार्टी का प्रदर्शन खराब हो जाता तो अपने वरिष्ठ नेतृत्व को क्या जवाब देता। जिसने इतने भरोसे के साथ उन्हें चुनाव कमान सौंपी थी। सीएम ने कहा कि उन्हें संतोष है कि पार्टी चुनाव जीती है और उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भरोसा नहीं टूटने दिया।

और पढ़े  भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: CM धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…