धारचूला के विधायक हरीश धामी को मिली जान से मारने की धमकी, बीडीसी सदस्य के खिलाफ दी तहरीर।।

धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी को शनिवार को जान से मारने की कथित धमकी मिलने पर उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
धामी ने धमकी का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर लगाया गया है। उनके अनुसार आरोपी का उनके मोबाइल पर आज सुबह फोन आया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हए कहा, “तुम जीत गये कोई बात नहीं लेकिन तुम यदि धारचूला और बलुवाकोट आये तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।धामी की ओर से पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है कि आरोपी उन्हें जान से मारने और छह माह में उपचुनाव करवाने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से फोन पर धमकी के अलावा उनके व्हट्सएप पर संदेश तथा इस आशय का एक वीडियो भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी के बीडीसी सदस्य का पति है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…