उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी ने दरोगा भर्ती का विज्ञापन किया जारी, एक दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पुलिस और आबकारी विभाग में उप निरीक्षक (दरोगा), प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक कर सकेंगे।

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 93, उप निरीक्षक (अभिसूचना) के 19, पीएसी व आईआरबी में प्लाटून कमांडर (पुरुष) के 81 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आबकारी विभाग में उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों पर भी चयन होगा। आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

ये योग्यता जरूरी

पुलिस विभाग के उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर पदों के लिए मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक की उपाधि अनिवार्य है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए विज्ञान वर्ग में स्नातक जरूरी है। उप आबकारी निरीक्षक पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण पात्र होंगे। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। पुलिस विभाग के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष और उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

 

 

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में 200 अंकों की ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई नेगेटिव मार्किंग होगी। आयोग ने लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 अप्रैल 2027 तय की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने CM को भेजा पत्र

आवेदन शुल्क व त्रुटि सुधार

अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी चार से छह जनवरी 2027 के बीच संशोधन कर सकेंगे। पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण शुरू होने से कम से कम पांच वर्ष तक सेवा देने का अनुबंध (बॉन्ड) भी भरना होगा।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…