UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।
पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट न होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताई जा रही है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगने के कारण चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सके।
अब ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।
और पढ़े  आजम खां को नोटिस: 19 साल पुराने दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना शुरू, घर पहुंची रामपुर पुलिस
  • Related Posts

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…

    आबूलेन होटल मामला: मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि, जेल भेजा आरोपी सलमान, होटल मालिक और मैनेजर

    आबूलेन के स्क्वायर होटल में युवती को बंधक बनाने, बीच सड़क पर पीटने और दुष्कर्म करने के आरोपी सलमान के अलावा होटल मालिक स्वामीपाड़ा बुढ़ाना गेट निवासी गोविंद चौरसिया और…