उत्तराखंड: पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति होगी गठित, CM ने दिया अनुमोदन

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति गठित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए अनुमोदन दिया है। सीएम के आश्वासन के बाद बुधवार को सातवें दिन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय खुला। आंदोलनरत प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन का कहना है कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा संगठन का धरना जारी रहेगा।

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन मांगों पर अमल न होने से नाराज संगठन ने 19 नवंबर को निदेशालय में प्रदर्शन कर ताला लगा दिया था। जिससे कई अधिकारी चार घंटे निदेशालय में बंद रहे। संगठन ने निदेशालय के बाद सभी जिलों के विभागीय कार्यालय में भी ताला लगा दिया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत ने कहा, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद तालाबंदी समाप्त कर दी गई है।
प्रदेश के सफाई कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा। इसके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री धामी का अनुमोदन मिल गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।
और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…