देहरादून: बसंत विहार में बड़ी वारदात, पुराने नौकर ने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में की चोरी

बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में वृद्धा के घर लूट की घटना सामने आई है। लूट की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी देकर अपने परिचितों को वारदात में शामिल किया और खुद दरवाजा खोलकर उन्हें घर के अंदर बुलाया। इसके बाद वृद्धा और उनकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर सोने के आभूषण और नकदी लूट ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर और 15 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मुख्य साजिशकर्ता केयरटेकर होशियार सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में धारा बढ़ाई है।

एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि कांवली गांव निवासी रमेश कौर संधू ने 23 नवंबर को बसंत विहार थाने में घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान महिला और उनकी नौकरानी के बयान सामने आने पर पता चला कि वारदात चोरी नहीं, बल्कि लूट की थी। घटना की रात दोनों घर में सो रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी आंखों में स्प्रे डाल दिया और महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े समेत अन्य आभूषण जबरन उतार लिए। साथ ही घर में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र और पेंडेंट, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झुमकियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कमर की तिकड़ी, सफेद मोती की माला, मोती जड़ा सोने का कड़ा और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

केयरटेकर ने दी घर की पूरी जानकारी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि घर में केयरटेकर के रूप में काम करने वाले होशियार सिंह ने ही लूट की योजना बनाई थी। उसने बिजनौर निवासी हिमांशु, उसके भाई नितिन और बहन रूपा को घर की जानकारी दी और वारदात में शामिल होने का लालच दिया। योजना के अनुसार, 22 नवंबर की रात करीब दो बजे तीनों घर पहुंचे। होशियार सिंह पहले से मौजूद था। उसी ने दरवाजा खोलकर उन्हें अंदर बुलाया और वारदात को अंजाम देने में मदद की।
कब्रिस्तान के पास से तीनों गिरफ्तार
बसंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि 25 नवंबर को सूचना मिली कि घटना में शामिल हिमांशु अपने भाई और बहन के साथ लूट का सामान छिपाकर देहरादून से बाहर जाने की फिराक में है। तीनों कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु (21) और नितिन (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह और उनकी बहन रुपा (20) पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चितावर, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कांवली गांव में झाड़ियों के पास पत्थर के नीचे छिपाकर रखी लाल कपड़े की थैली से लूटे गए आभूषण और 15 हजार रुपये बरामद किए गए।
और पढ़े  चमोली: जयकारे और जागरों के साथ हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट बंद, 6 माह बाद बैशाख पूर्णिमा पर खुलेंगे
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…