गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गुजरात एटीएस अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा ऑपरेशन अभी चल रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी, जिसके असम से आने की बात कही जा रही है, उसको वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस बात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह राइफल कहां से आई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।







