अल्पसंख्यक मतदाताओं से अपील करते हुए मौर्य ने कहा कि वे सपा, बसपा और कांग्रेस को आजमा चुके हैं। अब अपने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं। उन्होंने कहा, “कमल का बटन दबाने से करंट नहीं लगना चाहिए। जैसे गरीबों को खुशी मिलती है, वैसे ही सभी को खुशी मिलनी चाहिए।”
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले- गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र जारी होगा
बातचीत हो रही है तो मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मैंने दोनों दलों के नेताओं से कहा है गठबंधन धर्म निभाएं, अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। बैठक की तिथि पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कोई बैठक नहीं है। उम्मीद है कि दोनों दलों के बीच बातचीत जल्द फिर शुरू होगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सकारात्मक बातचीत दोनों दलों के बीच चल रही है। उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों दलों के बीच बैठक होगी और आगे की चीजें तय होंगी। उन्होंने कहा कि अभी बैठक की कोई तिथि तय नहीं हुई है।
अगली बैठक की तिथि तय नहीं
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के बीच बयानबाजी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वहीं बैठक की अगली तिथि भी स्पष्ट नहीं हुई है। इतना ही नहीं सपा द्वारा अकेले घोषणा पत्र जारी करने पर भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हर पार्टी घोषणापत्र जारी करती है, सपा भी अपना कर रही है। हमारा भी घोषणापत्र पर काम पूरा है। किंतु एक बार बातचीत फाइनल हो जाए, कितनी सीटों पर समझौता होता है। ऐसा तो होगा नहीं कि दोनों अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करें। हमारा घोषणापत्र तो संयुक्त आएगा। हमने हर वर्ग से बात कर रखी है।