बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आलोचना को लेकर हुए विवाद के बीच योग गुरु रामदेव ने कहा कि “बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं, वे मेरे छोटे भाई और शिष्य जैसे भी हैं। इसलिए, जो बातें मुझे अनुचित लगीं और जिनसे मुझे दुख पहुंचा, उस पर मैंने उन्हें अपने अधिकार से डांटा। उन्होंने भी मेरी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन भी है।








