विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे। इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं की नियुक्ति का मामला अटका, शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा बन रही बाधा
  • Related Posts

    देहरादून: बसंत विहार में बड़ी वारदात, पुराने नौकर ने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में की चोरी

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में वृद्धा के घर लूट की घटना सामने आई है। लूट की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी…

    उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग

    उत्तरकाशी मोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। एक घर में लगी आग ने देखते…