दिल्ली: एप पर मिलेगी आईसीयू बेड की जानकारी, स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए तैयार कर रहा है योजना

दिल्लीवासियों को अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता जानने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल एप पर आईसीयू बेड की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।

फिलहाल सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों के ईडब्ल्यूएस कोटे के आईसीयू बेड की जानकारी https://health.delhi.gov.in/our-services डैशबोर्ड पर उपलब्ध है। यहां एक क्लिक में बेड की स्थिति देखी जा सकती है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी मोबाइल एप के जरिये आईसीयू बेड की जानकारी दी जाती थी, लेकिन बाद में एप पर अपडेट मिलना बंद हो गया।
102 हेल्पलाइन पर भी ले सकते हैं जानकारी 
अब विभाग नए सिरे से ऐप शुरू कर मरीजों को बेड की उपलब्धता की जानकारी देने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मरीजों की सहायता के लिए 102 हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी।
इस पर अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में 102 हेल्पलाइन पर कुल 60,213 कॉल आईं। इनमें से 11,528 कॉल ड्रॉप हो गईं, जबकि आईसीयू बेड की जानकारी के लिए केवल 41 कॉल प्राप्त हुईं।
और पढ़े  बालेंद्र शाह का भारत दौरा: 24000 करोड़ नेपाली रुपये की मदद देगा भारत, किन आठ क्षेत्रों में हुए अहम समझौते?
  • Related Posts

    ‘शीश महल’ जनता के लिए खुला: ‘अरविंद केजरीवाल ने करदाताओं का पैसा इसमें लगाया’, दिल्ली सरकार के मंत्री का आरोप

    दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को जनता के लिए खोल दिया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इसका एकमात्र उद्देश्य जनता के पैसे…

    आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक- PM मोदी मंत्रियों के साथ करेंगे मंथन, परिसीमन-महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है। बता दें कि, संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाए जाने के प्रस्ताव के बाद सरकार…