दुनिया में 61.9 करोड़ लोग कमर दर्द से परेशान, अरबों डॉलर खर्च के बावजूद नहीं मिल रहा स्थायी समाधान

कमर दर्द आज दुनिया की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। विश्वभर में करीब 61.9 करोड़ लोग इससे जूझ रहे हैं। यह संख्या 1990 के मुकाबले 60 फीसदी अधिक है। अनुमान है कि 2050 तक ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 84.3 करोड़ हो जाएगी। यानी तब दुनिया की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस समस्या से प्रभावित होगा।

हैरानी की बात यह है कि इलाज पर भारी रकम खर्च करने और चिकित्सा विज्ञान में लगातार प्रगति के बावजूद कमर दर्द का कोई ऐसा स्थायी हल सामने नहीं आया है, जो हर मरीज के लिए कारगर हो। द लैंसेट रूमेटोलॉजी में 2023 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कमर दर्द दुनियाभर में दिव्यांगता का सबसे बड़ा कारण है। इस मामले में केवल माइग्रेन इसके करीब पहुंचता है। विशेषज्ञों का मानना है कि समस्या की जड़ केवल रीढ़ की हड्डियों में नहीं, बल्कि मांसपेशियों, नसों, दिमाग, मानसिक स्थिति और जीवनशैली में भी छिपी हो सकती है।
इन्सान के सीधे खड़े होने की कीमत चुका रही है कमर
औसतन एक वयस्क की रीढ़ की हड्डी करीब 18 इंच लंबी होती है। सुबह यह थोड़ी लंबी होती है, क्योंकि उस समय रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद डिस्क में तरल पदार्थ अधिक होता है। दिनभर खड़े रहने और काम करने के बाद इन पर दबाव बढ़ता है और रीढ़ की लंबाई कुछ कम हो जाती है।
रीढ़ के ऊपरी हिस्से में गर्दन की सात हड्डियां होती हैं, जो सिर और कंधों को सहारा देती हैं। इसके बाद छाती वाला हिस्सा आता है, जिससे पसलियां जुड़ी होती हैं। सबसे नीचे कमर की हड्डियां होती हैं, जो शरीर को सीधा रखने में मदद करती हैं। इनके बाद सैक्रम और कॉक्सिक्स की जुड़ी हुई हड्डियां होती हैं।

लाखों वर्षों में विकसित होकर बनी रीढ़
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर क्रिस्टोफर बोनो के मुताबिक, रीढ़ की यह बनावट लाखों वर्षों के विकास का परिणाम है। इसी की मदद से इन्सान दो पैरों पर खड़ा रह पाता है, झुक सकता है और शरीर को घुमा सकता है। लेकिन इसका एक नुकसान भी है।

बोनो बताते हैं कि जब इन्सान ने दो पैरों पर चलना शुरू किया तो शरीर का पूरा भार और गतिविधियों से पैदा होने वाला दबाव कमर के निचले हिस्से पर पड़ने लगा। खासकर रीढ़ की एल-4 और एल-5 हड्डियों तथा उनके आसपास के जोड़ों पर लगातार दबाव पड़ता है।

और पढ़े  भीषण धमाका: वियतनाम में धमाका, 6 लोगों की मौत,और 10+ घायल, गैस रिसाव की आशंका

कैंसर समेत किसी भी अन्य बीमारी से अधिक हो रहा खर्च
अमेरिका में कमर दर्द के इलाज पर हर साल करीब 100 अरब डॉलर खर्च किए जाते हैं। यह रकम कैंसर समेत किसी भी अन्य एक बीमारी पर होने वाले खर्च से अधिक है। इसमें काम करने की क्षमता घटने, दिव्यांगता के कारण मिलने वाले भुगतान और कई अप्रमाणित वैकल्पिक उपचारों पर खर्च होने वाली अरबों डॉलर की रकम शामिल नहीं है।

स्टैनफोर्ड के शोधकर्ताओं के मुताबिक,  कमर में मांसपेशियों, टेंडन व नसों का ऐसा नेटवर्क है, जिसमें किसी एक हिस्से की समस्या भी दर्द पैदा कर सकती है। चिकित्सा विज्ञान अब भी यह समझने की कोशिश में है कि कमर दर्द कैसे पैदा होता है और कुछ लोगों में लंबे समय तक क्यों बना रहता है।
  • Related Posts

    रोहतक: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में चार की मौत, जांच शुरू

    हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गुंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ…

    26/11 मुंबई हमला: समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में रही मायानगरी

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की गुरुवार यानी आज 18वीं बरसी है। पाकिस्तान से नाव में आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने करीब…