रुड़की शहर के एक मोहल्ले में नाबालिग को गलत गतिविधियों में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोमवार को पीड़िता किसी तरह घर से निकलकर रुड़की कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने आरोपियों से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की
दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे और जबरन गलत गतिविधियों में धकेलने लगे। नाबालिग ने आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ कलियर, पुरकाजी, भगवानपुर और रुड़की के अलग-अलग होटलों में दुष्कर्म कराया गया। विरोध करने पर उसे घर में बंद रखा जाता था और भूखा-प्यासा भी रखा जाता था।
इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। सीओ ओशिन जोशी का कहना है कि नाबालिग की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







