खटीमा: CM धामी ने किया झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर खटीमा में ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर मेले की शुरुआत की और शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया और काला पुल के पास नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाट बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झनकईया मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा आयोजन है। भारत-नेपाल सीमा के पास लगने वाला यह मेला दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों और आपसी सद्भाव को मजबूत करता है। मेले में सीमांत क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं। थारू समाज सहित विभिन्न समुदायों की भागीदारी, लोकगीत और लोकनृत्य मेले को खास पहचान देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिलता है। राज्य सरकार भी पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा दे रही है।

 

 

50 हजार अतिरिक्त आवास भी स्वीकृत किए गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सीमांत और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास की सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम-जनमन के तहत जरूरतमंद परिवारों को आवास दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड के लिए 50 हजार अतिरिक्त आवास भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा आश्रम पद्धति विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और छात्रावासों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने जैसे फैसले भी लिए गए हैं। अभियान के तहत 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई है।

और पढ़े  देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं की नियुक्ति का मामला अटका, शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा बन रही बाधा

 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका खटीमा और जिला पंचायत को मेले में स्नान घाट, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर के तहत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में स्थानीय दुकानदारों से जलेबी और सिंघाड़े खरीदकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

  • Related Posts

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…

    हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

    हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के…