मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी के तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रदेश के विद्यालयों, कार्यालयों, विकासखंडों और तहसील स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं जनजागरूकता गतिविधियां हाेंगी। 27 नवंबर को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
उत्तराखंड पहला राज्य है, जिसने पृथक आपदा प्रबंधन विभाग स्थापित किया। वर्ष 2007 में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का गठन किया गया। वर्ष 2014 में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) गठित की गई, जबकि वर्ष 2025 में आईआरएस व्यवस्था को राज्य, जनपद व तहसील स्तर तक विस्तारित किया गया। वर्ष 2022 में उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया गया।







