पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके: 4.1 रही तीव्रता; जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था केंद्र

पाकिस्तान में मंगलवार सुबह भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.1 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 7 बजकर 46 मिनट 31 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र 28.221 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.777 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन से 17 किलोमीटर नीचे थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। फिलहाल इस जानकारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान का जिक्र नहीं है।

इससे पहले रविवार (22 नवंबर) को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास आया। इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया था कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 32.794° उत्तर और देशांतर 69.745° पूर्व पर था। एनसीएस ने इस घटना को ‘समीक्षा की गई’ श्रेणी में रखा।
मंगलवार को दक्षिण एशिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान शामिल हैं। नेपाल में सर्वाधिक 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।
क्यों आते हैं भूकंप?
धरती के भीतर सात प्लेट्स हैं, जो लगातर घूमती रहती हैं। जिस स्थान पर प्लेट्स की टक्कर होती है, उस जगह को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने, आपस में टकराने या रगड़ खाने से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जब प्लेटों के टकराने से ज्यादा ऊर्जा निकलती है, तो धरती की सतह पर कंपन पैदा होता है। जिस स्थान पर प्लेट्स टकराती हैं, उस स्थान पर सबसे अधिक भूकंप का असर होता है। लेकिन जब भूकंप की तीव्रता अधिक होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता
वैज्ञानिक भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं। जब भूकंप आता है, पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे बाहर आती हैं। उन्हें रिक्टर स्केल से मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लगता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां पर था।

और पढ़े  19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?
  • Related Posts

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का एलान

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण दूसरे…