मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो सैनिकों की चिताएं थीं तो दूसरी ओर उनकी पत्नियों की। एक साथ उठती लपटों के बीच तीन परिवारों के सपने, खुशियां और अरमान भी मानो जल गए हो। आखिरी विदाई देते वक्त परिजनों की आंखों से आंसुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही थी।

मुक्तिधाम में नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत की चिताएं एक-दूसरे के साथ जलाई गईं। सौरभ की चिता के बायीं ओर उनकी पत्नी सविता नेगी की चिता सजाई गई, जबकि राजेश की चिता के दायीं ओर नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं की चिता को मुखाग्नि दी गई।

एक साथ चार चिताओं को अग्नि के हवाले होते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक गई। किसी के लिए यह अपने बेटे को खोने का दुख था तो किसी के लिए पति और जीवनसंगिनी को हमेशा के लिए खो देने का असहनीय दर्द।

Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral

जिन घरों में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी और भविष्य के सपने संजोए जा रहे थे वहां अब कभी न भरने वाला खालीपन रह गया है। हर कोई उस मनहूस घड़ी को कोस रहा था जब तीन परिवारों के सात सदस्य कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे।

किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों के साथ शुरू हुआ यह सफर लौटते वक्त जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन जाएगा। कच्छ में हुए सड़क हादसे ने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। सैनिकों और परिजनों के शव घर पहुंचते ही कलेजा चीर देने वाली चीखों ने हर किसी को रुला दिया।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेशभर से राजधानी में जुटीं आशा कार्यकर्ताएं, सचिवालय घेराव करने पहुंचीं, भारी पुलिस बल तैनात

Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाकर और पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आवास से बैंड धुन बजाकर सैन्य सम्मान के साथ मुक्तिधाम ले जाया गया।

 

मुक्तिधाम में गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने शोक सलामी दी।  पलक झपकते ही कोटद्वार के दो जवानों और उनके परिजनों की मौत की घटना से कई लोग इतने टूट गए कि जवानों को अंतिम विदाई के समय सेल्यूट करने के लिए उनके हाथ भी नहीं उठ रहे थे।

  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…