मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी के समीप धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक जब कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया और पुलिस व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय किसी को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सतीश की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में सीओ जगदीश पंत मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें समझाया। सीओ के आश्वासन के बाद कुछ पर्यावरण मित्र उनके साथ कोतवाली पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग रखी।

पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी दी कि सतीश की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी BJP, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…