आजम खां को नोटिस: 19 साल पुराने दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना शुरू, घर पहुंची रामपुर पुलिस

रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में 19 साल पहले दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना के आदेश के बाद जांच पटवाई के थाना प्रभारी पवन शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस रविवार को नोटिस तामील कराने के लिए सपा नेता आजम खां के घर पहुंची, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस ने नोटिस उनके अधिवक्ता के माध्यम से भेज दिया। वर्ष 2007 में गंज थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में एक दुकान तोड़ने का मामला सामने आया था। इसमें सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना की थी, जिसमें अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी गई थी।

इसके बाद दुकान स्वामी दोबारा न्यायालय पहुंचा। न्यायालय ने मामले की पुनर्विवेचना के आदेश दिए। एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र में दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना के आदेश हुए हैं। इसकी जांच पटवाई के थाना प्रभारी पवन शर्मा को सौंपी गई है। वह तीन दिन से नोटिस तामील कराने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को भी वह आजम खां के घर पहुंचे थे।
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई आज
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध मंडलायुक्त कोर्ट में दायर याचिका के अंगीकरण पर 23 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले 22 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता ने डीएम रामपुर द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने की बात कहते हुए यूनिवर्सिटी के 17 भवनों के मानचित्र कोर्ट में पेश किए थे।

बता दें कि जिलाधिकारी एवं आरडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया था। इसमें जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 को अवैध मानते हुए ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की ओर से इस आदेश को मंडलायुक्त कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले में मंडलायुक्त न्यायालय ने सुनवाई के लिए 23 नवंबर 2026 की तारीख तय की थी।

और पढ़े  अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, PM मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के पैकेज का किया एलान
  • Related Posts

    अयोध्या- अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत से प्रगाढ़ होंगे राम-जानकी धाम के रिश्ते : पूर्व सांसद लल्लू सिंह

         अयोध्या से जनकपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है। भगवान श्रीराम की…

    अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, PM मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के पैकेज का किया एलान

    भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण…