सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 210 और गाजियाबाद का 212 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 180, आनंद विहार में 251, अशोक विहार 240, आया नगर 209, बदरपुर 176, बवाना 265, चांदनी चौक 301, डीटीयू 311, द्वारका सेक्टर-8 में 226, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 202, आईआईटी दिल्ली में 281, आईटीओ 386, जहांगीरपुरी 262, लोधी रोड 144, मुंडका 271, नरेला 209, नॉर्थ कैंपस 294, ओखला फेज-2 में 219, पटपड़गंज में 219, पंजाबी बाग 296, रोहिणी 257, विवेक विहार 276 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रह सकता है। वहीं, अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में हवा की रफ्तार और प्रदूषकों के फैलाव की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। 22 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स 5200 और 23 नवंबर को 6000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। 24 नवंबर को इसके घटकर 3000 पर आने की संभावना है। इस दिन प्रदूषकों का फैलाव सबसे कमजोर रह सकता है। वहीं, मिक्सिंग डेप्थ 22 नवंबर को 1400 मीटर, 23 नवंबर को 1150 मीटर और 24 नवंबर को घटकर 1000 मीटर रहने का अनुमान है। इससे प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले शनिवार को सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई थी, जो सुबह 8:30 बजे बढ़कर 1000 मीटर हो गई।
और पढ़े  केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक: PM मोदी आज करेंगे अध्यक्षता, सरकारी योजनाओं और कामकाज की होगी समीक्षा
  • Related Posts

    लॉरेंस के करीबी गोल्डी पर यूएस ने कसा शिकंजा: एफबीआई ने घोषित किया मोस्ट वांटेड भगोड़ा, रखा ₹9 करोड़ का इनाम

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश में अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआ ने उसे अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड…

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा: खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मासूम की मौत, खेलते समय लगा करंट

    विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर-4 स्थित डीडीए मार्केट कॉम्प्लेक्स में छुपन-छुपाई खेलते समय करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है…