देहरादून: CBI ने घूस मांगने पर बैंक मैनेजर सहित तीन को किया गिरफ्तार, लोन पास करने के बदले मांगी रकम

नौ लाख रुपये घूस मांगने पर सीबीआई ने बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने बुधवार देर शाम एक डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के आवासों पर तलाशी लेकर दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। सीबीआई ने ये कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में की है।

 

सीबीआई के अनुसार, 18 नवंबर को क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के प्रबंधक प्रेम रंजन और तीन निजी व्यक्तियों नरेंद्र आर्य, नीरज राय और अशरफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीनों निजी व्यक्ति बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बैंक में संपत्ति के एवज में 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले आरोपियों ने लोन की पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे। इसके बाद शेष 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के बिना तारीख के दो चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही।

और पढ़े  उत्तराखंड: तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत

 

बुधवार देर शाम सीबीआई ने जाल बिछाकर डीएसए नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बैंक प्रबंधक प्रेम रंजन और दूसरे डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने तीनों आरोपियों के आवासों पर तलाशी लेकर नकदी और दस्तावेज जब्त किए हैं। प्राथमिकी में चौथे आरोपी अशरफ की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच जा जा रही है। सीबीआई ने मामले की जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार नेगी को सौंपी है।

  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…