मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल और विकास को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।







