देहरादून: प्रदेशभर से राजधानी में जुटीं आशा कार्यकर्ताएं, सचिवालय घेराव करने पहुंचीं, भारी पुलिस बल तैनात

अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से देहरादून पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले वे कई दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना दे रही थीं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने को आगे बढ़ाते हुए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है।

 

आशाओं ने 20 नवंबर तक सचिवालय के बाहर धरना जारी रखने का एलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

वहीं, प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में राजनाथ सिंह देंगे BJP की चुनावी तैयारियों को धार, 21 व 22 को कार्यसमिति की बैठक
  • Related Posts

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…

    श्रीनगर गढ़वाल: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर पीसा नमक

    गढ़वाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का…