शर्मनाक : नाबालिग लड़की से रेप की कीमत मात्र 50 हजार है, जी हां ऐसा ही कुछ किया कोतवाली पुलिस ने ।

अयोध्या में नाबालिग लड़की से रेप की कीमत मात्र 50 हजार है.जी हां आपको ये जानकर आश्चर्य होगा पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रेप के बाद समझौते के लिए अनाथ लड़की की अस्मिता की कीमत यही लगाई है।जिसको लेकर समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज सिंह के प्रयासों से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है. दरसअल पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की नाबालिक लड़की का है।जहां 1 फरवरी को घर से सामान लेने बाहर निकली और कई घंटे तक नहीं आई.पीड़ित परिवार ने रानोपाली पुलिस चौकी में इस घटना की सूचना दी.एक मार्च को दोपहर में पीड़िता व अपहरण का आरोपी युवक पहुंच गए.कुछ घंटे बाद पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया.न तो लड़की का समय से मेडिकल कराया गया न मुकदमा दर्ज हुआ. पीड़िता ने बताया कि अपहरण के बाद युवक ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी.परिवारजनों पर पुलिस ने मामला दबाने और सुलह का दबाव बनाया। इसके लिए 50 हजार रुपए दिलाने के लिए कहा गया. यह सुनकर पीड़ित परिवार के लोग सदमे में आ गए और उन्होंने समाजसेवी श्वेताराज सिंह को घटना की पूरी जानकारी दी.उनकी ओर से मामला उठाने पर पुलिस ने हरकत में आकर शुक्रवार को नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल के दौरान पहुंची श्वेताराज सिंह ने पीड़ित परिवार काे हर तरह की सहायता का भरोसा दिया है.

और पढ़े  24 वर्षों से बहनों के स्नेह की डोर में बंधे हैं राज किशोर सिंह,रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री की कलाई पर सजीं सैकड़ों राखियां
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…