उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाबरी थाना इलाके के गांव कैड़ी में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।
घटना के समय घर में कौन-कौन था?
हादसे के समय मकान के एक हिस्से में साजिद की पत्नी साजिदा (32), बड़ी बेटी अदन (13) और छोटी बेटी माहिरा (11) सो रही थीं। आग की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गईं। वहीं, मकान के दूसरे हिस्से में साजिद और उसके दो अन्य बच्चे सो रहे थे। वे सुरक्षित बताए गए हैं।
मकान में कैसे लगी भीणष आग?
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।







