चलती कार में बीड़ी-सिगरेट और शराब…:पल भर में खाक हो सकती है गाड़ी, नोएडा हादसे के बाद एक्सपर्ट्स की चेतावनी

आजकल कार सिर्फ सफर का जरिया ही नहीं, बल्कि एक स्टेटस भी बन गई है, लेकिन कभी-कभी छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। नोएडा के सेक्टर-126 में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना ने कार चालकों को झकझोर कर रख दिया है। यहां शराब पार्टी के दौरान एक कार में अचानक आग लग गई और सीएनजी सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। पुलिस ने शुरुआती तौर पर बीड़ी पीने के दौरान आग लगने की आशंका जताई है।


आखिर कार के अंदर सिगरेट पीना कितना खतरनाक हो सकता है? क्या शराब की मौजूदगी आग को और भड़का सकती है? और गाड़ी में रखा एक छोटा-सा लाइटर भी कैसे खतरा बन सकता है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला ने ऑटो एक्सपर्ट संदीप पांडेय से खास बातचीत की, आइए जानते हैं उन्होंने कार चालकों के लिए क्या चेतावनियां दी हैं।

कार के अंदर सिगरेट पीना क्यों है खतरनाक?
ऑटो एक्सपर्ट संदीप पांडेय के अनुसार, हमेशा कार के अंदर सिगरेट या बीड़ी पीने से बचना चाहिए। गाड़ी के भीतर हवा का बहाव आग और जलते हुए तंबाकू के छोटे कणों को इधर-उधर पहुंचा सकता है। जब सामने से हवा आती है, तो सिगरेट की राख पीछे की तरफ उड़ सकती है। ऐसे में सीट या कार के अंदर मौजूद दूसरे हिस्सों में आग लगने का खतरा रहता है।

 

रेक्सीन और इंटीरियर मटीरियल पकड़ते हैं तुरंत आग
इतना ही नहीं, कार के अंदर का माहौल इसके खतरे को और बढ़ा देता है। गाड़ियों में सीटों और दरवाजों पर रेक्सीन (Rexine) या फोम का कपड़ा होता है, जो बहुत जल्दी आग पकड़ता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जरा सी लापरवाही पूरे वाहन को मिनटों में आग के हवाले कर सकती है।

और पढ़े  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

शराब के साथ सिगरेट बढ़ा सकता है खतरा

  • कार में शराब पीने के दौरान सिगरेट या बीड़ी जलाना जोखिम को और बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि शराब में मौजूद अल्कोहल ज्वलनशील होता है और आग तेजी से फैलने की वजह बन सकता है। ऐसे में अगर कार के अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है और वहां आग की चिंगारी पहुंच जाती है, जो काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है।
  • खासकर सीएनजी कारों में इस तरह की लापरवाही के परिणाम काफी खतरनाक और जोखिम भरे हो सकते हैं। नोएडा की घटना ने भी कार के अंदर आग और सीएनजी सिलेंडर से जुड़े खतरे को लेकर चिंता बढ़ाई है।

 

कार में रखे छोटे-से लाइटर को हल्के में न लें
सिर्फ सिगरेट पीना ही नहीं, बल्कि कार में लाइटर छोड़ देना भी जोखिम भरा हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, बाजार में मिलने वाले कई लाइटर प्लास्टिक के होते हैं। अगर गाड़ी के अंदर तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो लाइटर के फटने का खतरा हो सकता है। इसलिए कार को लंबे समय तक धूप में खड़ा करते समय उसके अंदर लाइटर जैसी चीजें छोड़ने से बचना चाहिए।

सिगरेट पीने के लिए खिड़की खोलना भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं

  • अक्सर लोग सोचते हैं कि कार की खिड़की खोलकर सिगरेट पीने से खतरा कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा करना भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। बाहर से आने वाली हवा जलती राख को कार के अंदर मौजूद सीटों और दूसरे हिस्सों तक पहुंचा सकती है।
  • इसके अलावा, किसी इमरजेंसी में कार का सेंट्रल लॉक भी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में गाड़ी के अंदर आग लगने पर बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
और पढ़े  गोदामों में गेहूं का रिकॉर्ड स्टॉक: फिर भी मंडी में भाव 3000 के पार, महंगाई रोकने के लिए बिक्री बढ़ाएगी सरकार?

 

गाड़ी आपकी पहचान है, सावधानी रखें

  • ऑटो एक्सपर्ट संदीप पांडेय का कहना है कि गाड़ी हमेशा उसके चालक की छवि दिखाती है। अगर आपको अपनी कार प्यारी है और उसकी सुरक्षा की चिंता है, तो उसके अंदर सिगरेट और शराब पीने जैसी लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
  • एक छोटी-सी चिंगारी आपकी कार को नुकसान पहुंचाने के साथ उसमें बैठे लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। इसलिए कार के अंदर सिगरेट, बीड़ी और शराब से दूरी रखना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

कैसे बचें आप?
साथ ही एक्सपर्ट्स ने चालकों को बचाव के उपाय भी बताए हैं, जो इस प्रकार हैं…

  • गाड़ी के अंदर धूम्रपान या लाइटर के इस्तेमाल से बचें, खासकर सीएनजी गाड़ियों में।
  • नशा करके गाड़ी बिल्कुल न चलाएं।
  • अगर गाड़ी में धुआं या गैस की गंध महसूस हो, तो तुरंत गाड़ी रोकें, इंजन बंद करें और बाहर निकल जाएं।
  • Related Posts

    आजम खां को SC से राहत: अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज, कल जेल से हुए थे रिहा

    सुप्रीमकोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका खारिज कर दी है। यह…

    दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल-3 में जबरन घुसने का प्रयास, सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड में किया नाकाम

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 19 नवंबर को एक बड़ी सुरक्षा चूक को रोक दिया। एक व्यक्ति ने हवाई अड्डे…