चक्रवात अकवान के दोपहर तक आंध्र-ओडिशा तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अकवान’ के आज यानी की 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर तीन ट्रेनों का समय बदला गया है। ओडिशा के छह जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

 

ओडिशा सरकार ने लगभग 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के नरसपुर और ओडिशा के पुरी के बीच भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के टकराने की संभावना को देखते हुए, अब तक लगभग 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बुधवार को राज्य सरकार की तैयारियों को लेकर आयोजित एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि सबसे अधिक लोगों को गंजाम जिले से निकाला जा रहा है और यह प्रक्रिया अभी जारी है।

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि किसी की जान न जाए। इसके लिए मैदानी और पहाड़ी, दोनों तरह के इलाकों में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।’ मुख्यमंत्री ने बताया कि गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के कई गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने 3,000 चक्रवात आश्रय स्थल (साइक्लोन शेल्टर) बनाए हैं, जिनमें से 448 पहले से ही काम कर रहे हैं। ओडिशा सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 15 जिलों को 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

और पढ़े  ईरान का दावा: होर्मुज में 3 टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए, आग लगने के बाद कितना नुकसान, क्या बढ़ेगा तनाव?

ओडिशा के छह जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

चक्रवाती तूफान अकवान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के छह जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को राज्य नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, तूफान के कारण ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणी ओडिशा और तटीय इलाकों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा और कालाहांडी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। बालासोर तक के तटीय क्षेत्रों में भी मौसम खराब रह सकता है।

मुख्यमंत्री ने भी बताया राज्य के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर चक्रवात से निपटने और राहत-बचाव कार्यों की रणनीति तैयार की गई है। इस बीच भारतीय नौसेना और अन्य संबंधित एजेंसियां भी तैयारियों में जुटी हैं। प्रशासन लगातार तूफान की दिशा और उसकी संभावित तीव्रता पर नजर बनाए हुए है। समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं।

चक्रवाती तूफान अकवान का असर, रेलवे ने इन ट्रेनों का समय बदला

चक्रवाती तूफान अकवान को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन ट्रेनों का समय बदला गया है, उनमें चारलापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18046) गुरुवार को सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, जो अब दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। इसी तरह सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) का समय भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन अब दोपहर 3:55 बजे के बजाय शाम 5:55 बजे रवाना होगी। वहीं, एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15227) गुरुवार को रात 12:30 बजे रवाना होने वाली थी, जो अब सुबह 8:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

और पढ़े  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल
  • Related Posts

    एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन…

    पटियाला में हादसा: भाखड़ा नहर पर पुल धंसा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग, ब्रिज टूटने के दौरान गुजर रहे थे वाहन

    पटियाला में वीरवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक धंस गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल के टूटे हिस्से में…