बूढ़ाकेदार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम

टिहरी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र बूढ़ाकेदार अंतर्गत चानी मोड़ के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक की स्कूटी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी ग्राम मेड मारवाड़ी, बूढ़ाकेदार, स्कूटी से चमियाला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चानी मोड़ के पास ट्रक संख्या UK08 CA 7074 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

और पढ़े  आदि गौरव महोत्सव-2026: पहुंचे CM धामी, कहा- जनजातीय संस्कृति और विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…