देहरादून: प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास जाम से मिलेगी राहत, बनेगी दो मंजिला पार्किंग, CM धामी की घोषणा

प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इससे जहां श्रद्धालुओं को पार्किंग की सुविधा मिलेगी, वहीं, जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। पार्किंग के लिए भूमि चिह्निकरण व भूसर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। सचिव आवास व राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार की देखरेख में पार्किंग परियोजना की प्रशासनिक व तकनीकी औपचारिकताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण के लिए ग्राम कलियासौड़, पट्टी चलणल्यूं में 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यह भूमि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाई ओर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जलाशय की डाउन साइड टर्निंग साइट के समीप स्थित है। मंदिर के निकट होने के कारण यह स्थल पार्किंग निर्माण के लिए अच्छा है।

चिह्नित भूमि का जीआईएस के माध्यम से भूसर्वेक्षण भी कराया जा चुका है। सर्वेक्षण के अनुसार निर्धारित शर्तों के अधीन भूमि पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। दो मंजिला पार्किंग में 100 वाहनों की क्षमता होगी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी की ओर से कार्यदायी संस्था नामित के लिए शासन को पत्र भेजा गया। चयनित भूमि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के नाम दर्ज है और वर्तमान में इसका प्रबंधन अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड श्रीनगर के माध्यम से किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के 12 आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित, औपचारिकताएं पूरी करने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…