मद्रास हाईकोर्ट: कम्यूनिस्ट सांसद पर क्यों भड़के जज? बोले- मर्सिडीज से आते हैं और मुझे न्याय का पाठ पढ़ा रहें

मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद सु. वेंकटेशन पर तीखा हमला बोला है। जस्टिस स्वामीनाथन ने सांसद की जीवनशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह महंगी मर्सिडीज-बेंज कार से चलते हैं, ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं और फर्स्ट एसी में सफर करते हैं, लेकिन उन्हें न्यायिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रहे हैं। न्यायाधीश की यह टिप्पणी अदालत में चल रही एक अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आई।

क्या सांसद की आलोचना से नाराज थे जस्टिस स्वामीनाथन?
मामला तमिलनाडु के सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए किताबें खरीदने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वामीनाथन ने सांसद वेंकटेशन की आलोचना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सांसद ने हाल ही में उनकी उस टिप्पणी पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने कथित फर्जी किताबों की खरीद के प्रायश्चित के तौर पर पेरियार लाइब्रेरी में आध्यात्मिकता से जुड़ी किताबें रखने का सुझाव दिया था। इसी आलोचना के जवाब में न्यायाधीश ने सांसद की जीवनशैली का मुद्दा उठाया।
मर्सिडीज-बेंज और ब्रांडेड कपड़ों का जिक्र क्यों किया?
जस्टिस स्वामीनाथन ने करीब छह महीने पहले चेन्नई रेलवे स्टेशन पर सांसद वेंकटेशन से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वेंकटेशन खुद को कम्युनिस्ट नेता बताते हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली इसके विपरीत नजर आती है। न्यायाधीश के मुताबिक, उन्होंने स्टेशन के बाहर एक मर्सिडीज-बेंज कार देखी थी। बाद में उन्हें पता चला कि उस कार से सांसद वेंकटेशन बाहर आ रहे थे। उन्होंने सांसद के महंगे कपड़ों और कार को लेकर भी सवाल उठाए। जस्टिस स्वामीनाथन ने यहां तक कहा कि उन्हें नहीं पता कि किताबों की रॉयल्टी से ऐसी जीवनशैली चल सकती है या नहीं।
ट्रेन में दोनों की यात्रा को लेकर क्या बोले न्यायाधीश?
जस्टिस स्वामीनाथन ने बताया कि वह चेन्नई से मदुरै जाने के लिए पांडियन एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे। उस समय सांसद वेंकटेशन भी ट्रेन की ओर जा रहे थे। दोनों की मुलाकात हुई तो सांसद ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। इस पर न्यायाधीश ने बताया कि वह आमतौर पर स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं और उनकी सीट एस3 कोच में 23 नंबर पर थी। वहीं, सांसद वेंकटेशन फर्स्ट एसी में सफर कर रहे थे। इसी अंतर का जिक्र करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सांसद उन्हें बता रहे हैं कि एक जज के तौर पर उन्हें क्या करना चाहिए।

कैसे शुरू हुआ जस्टिस स्वामीनाथन और सांसद के बीच विवाद?
यह विवाद कोयंबटूर स्थित पेरियार अरिवुलागम लाइब्रेरी के लिए कथित फर्जी किताबों की खरीद से जुड़ा है। एक पुस्तक विमोचन समारोह में जस्टिस स्वामीनाथन ने इस मामले पर टिप्पणी की थी और आध्यात्मिक किताबें रखने का सुझाव दिया था। सांसद सु. वेंकटेशन ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की थी। इसके बाद अब अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ने सांसद पर पलटवार किया। उन्होंने न्यायिक कर्तव्यों पर सांसद की सलाह को उनकी अपनी जीवनशैली से जोड़कर सवाल उठाए।

और पढ़े  मौत की सजा के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पास: भारत ने किया विरोध, 33 देशों ने खिलाफ डाला वोट
  • Related Posts

    चक्रवात: अकवान के बुधवार को गंभीर तूफान बदलने की संभावना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर अलर्ट

    दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने…

    19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?

    महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में अब खिलाड़ी के तौर पर कोई नया सीजन नहीं होगा। 19 साल तक इस लीग में अपने बल्ले और कप्तानी से छाप छोड़ने…