पड़ोसी की मदद: नेपाल और भूटान को आधुनिक टोल तकनीक देगा भारत, जरूरत क्यों, वाहन चालकों को क्या लाभ मिलेगा?

भारत ने सड़क परिवहन और टोल तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है। देश में जहां एक तरफ मल्टी लेन फ्री फ्लो और ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों से टोल वसूली की तैयारी चल रही है, वहीं, अब पड़ोसी देश नेपाल और भूटान भी भारत की इस तकनीक के मुरीद हो गए हैं। दोनों देशों ने भारत से आधुनिक टोल तकनीक साझा करने का अनुरोध किया है, जिसके लिए जल्द ही एक औपचारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नेपाल और भूटान को टोल तकनीक ट्रांसफर करने के तरीके पर फिलहाल गहन मंथन चल रहा है। चूंकि तकनीक देश से बाहर ट्रांसफर की जानी है, इसलिए एमओयू साइन करने से पहले कई तरह की तकनीकी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसमें मुख्य रूप से वाहनों के डेटा की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण जैसे संवेदनशील पहलू शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन सभी प्रक्रियाओं को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

एमएलएफएफ तकनीक का तेजी से विस्तार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर वाहनों का प्रतीक्षा समय पूरी तरह शून्य करना है। इसी कड़ी में मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम को तेजी से लागू किया जा रहा है। वर्तमान में देश के 6 टोल प्लाजा पर एमएलएफएफ तकनीक लागू की जा चुकी है। इसके अलावा 104 टोल प्लाजा के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इसी साल करीब 290 टोल प्लाजा पर इस तकनीक का उपयोग शुरू हो जाएगा, और साल के अंत तक लगभग 400 टोल प्लाजा इस हाई-टेक सिस्टम से लैस हो जाएंगे।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल?

 

क्यों पड़ी पड़ोसी देशों को जरूरत?

नेपाल और भूटान में फिलहाल पुराने और पारंपरिक तरीकों से टोल वसूला जाता है। इस व्यवस्था के कारण टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी कतारें लगती हैं और वाहन चालकों का भारी समय बर्बाद होता है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए ये दोनों देश अब भारत की तर्ज पर ऑटोमैटिक टोल वसूली प्रणाली अपनाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में अभी फास्टैग के जरिये टोल का भुगतान स्वतः हो रहा है।

  • Related Posts

    अमेजन का बड़ा दांव: भारत में 2030 तक करेगा 7 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, जानें किन राज्यों के लिए तैयारी

    वैश्विक ई-कॉमर्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को व्यापक स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। कंपनी वर्ष 2030 तक…

    माफी दिल से मांगें, दिमाग से नहीं: SC की संजय राउत को नसीहत, कहा- आप अनुभवी नेता, संयम रखें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को नसीहत दी है। आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुनवाई के दौरान अदालत…