सांसों पर संकट बरकरार: दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे, खराब श्रेणी में हवा, कैसा है नोएडा-गाजियाबाद का हाल?

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 178 और गाजियाबाद का 187 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 231, आनंद विहार में 211, अशोक विहार 221, आया नगर 250, बदरपुर 176, बवाना 272, चांदनी चौक 312, डीटीयू 298, द्वारका सेक्टर-8 में 198, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 202, आईआईटी दिल्ली में 280, आईटीओ 328, जहांगीरपुरी 255, लोधी रोड 191, मुंडका 257, नरेला 230, नॉर्थ कैंपस 305, ओखला फेज-2 में 179, पटपड़गंज में 191, पंजाबी बाग 276, रोहिणी 249, विवेक विहार 257 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर 62 में 329 एक्यूआई
सीपीसीबी के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 124, सेक्टर 116 में 136, सेक्टर 125 में 143, सेक्टर 150 में 217, सेक्टर-1 में 132, सेक्टर 39 में 167, सेक्टर 62 में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया।
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 61 एक्यूआई
सीपीसीबी के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, डासना में 253, गोविंदपुरम में 61, इंदिरापुरम में 140, लोनी में 216 , संजय नगर में 165, वसुंधरा में 199 और वेव सिटी में 211 एक्यूआई दर्ज किया गया।
और पढ़े  महादेव सट्टा केस में एक्शन: छह राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चंद्राकर से पूछताछ में कई खुलासे
  • Related Posts

    2027 यूपी चुनाव- सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीट

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू होगी। प्रदेश की कुल 403 विधानसभा…

    बढ़ती महंगाई- 10 में से छह परिवारों का खर्च 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा, अब जरूरी सामान भी कम खरीद रहे लोग

    देश में महंगाई का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई और घरेलू बजट पर दिखाई देने लगा है। दूध, दाल, तेल, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के बढ़ते…