अयोध्या- ब्रेकिंग: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल,ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर

मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानू पासवान सड़क हादसे में घायल, सिर और पैर में गंभीर चोटें

अयोध्या के मिल्कीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रभानू पासवान सोमवार शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को एक ट्रेलर ने ओवरटेक करते समय बाईं तरफ से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
​बाल-बाल बचे अन्य लोग:
घटना के समय विधायक ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे। उनके साथ कार में मौजूद तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
​पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रेलर:
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, विधायक के काफिले में चल रही पुलिस की दो गाड़ियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर का पीछा किया और घटनाल से लगभग 15 किलोमीटर दूर उसे दबोच लिया।
​अस्पताल में भर्ती और नेताओं का पहुंचना:
यह दुर्घटना शाम करीब 8:30 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद विधायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा, बीकापुर से भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान और सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल विधायक का कुशलक्षेम जाना।

विधायक चंद्रभानु पासवान भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। उनका काफिला सरियावां चौराहे से मसौधा की ओर जा रहा था। रात 8:30 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित भंभवा चौराहे के पास प्रभात नगर से शाहगंज की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उनकी फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मार दी।
​टक्कर कार के उस हिस्से में लगी, जिस तरफ विधायक बैठे थे। हादसे में विधायक के सिर और पैर में चोट आई है। सिर से खून निकलने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
​गाड़ी में विधायक के अलावा ड्राइवर-गनर समेत 5 लोग बैठे थे
​टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर शाहगंज की ओर भाग निकला। विधायक की गाड़ी के पीछे चल रही दो गाड़ियों ने उसका पीछा किया और घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। विधायक की गाड़ी में ड्राइवर, गनर और दो अन्य लोग सवार थे। काफिले में कुल चार गाड़ियां चल रही थीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोग ट्रेलर को रोकने के लिए दौड़े, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।

और पढ़े  गाजियाबाद: पीएमएलए कोर्ट में आजम खां की पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ED ने की थी चार दिन पूछताछ
  • Related Posts

    UP: परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं आज से, एक से लेकर आठ तक के 1.52 करोड़ बच्चे होंगे शामिल

    परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार बच्चों के साथ विद्यालयों की व्यवस्था की भी परीक्षा होगी, क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना…

    गाजियाबाद: पीएमएलए कोर्ट में आजम खां की पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ED ने की थी चार दिन पूछताछ

    ईडी ने आज आजम खां को गाजियाबाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आजम खां को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने…