कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181 सीटों का ब्योरा है जो कांग्रेस लड़ना चाहती है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने पारंपरिक गढ़ रहे रायबरेली और अमेठी की लगभग सभी सीटों पर दावा ठोका है। इसमें रायबरेली सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर और लखनऊ पूर्व सीटें भी पार्टी की प्राथमिकता में हैं।
कांग्रेस ने मांगी यह प्रमुख सीटें
कांग्रेस की इस लिस्ट में सहारनपुर जिले की बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान और गंगोह सीटों को शामिल किया गया है। इसके अलावा शामली, थानाभवन, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, चरथावल, बिजनौर, नगीना/बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार, बिलासपुर, मिलक, अमरोहा की धनौरा, नौगावां सादात और हसनपुर सीटें सूची में हैं। मेरठ और आसपास के जिलों से सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, बागपत, छपरौली, लोनी, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर और खुर्जा पर पार्टी ने नजर गड़ाई है। ब्रज क्षेत्र में अलीगढ़ की कोल, इगलास, खैर; मथुरा की मांट, मथुरा, बलदेव; और आगरा की आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, बाह, टूंडला व फिरोजाबाद सीटें शामिल हैं।
रुहेलखंड और मध्य यूपी की इन सीटों पर दावा
बदायूं, दातागंज, बरेली की मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली कैंट, आंवला, पीलीभीत, पूरनपुर, तिलहर और शाहजहांपुर की सीटों को चुना गया है। लखीमपुर खीरी की पलिया, गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी और सीतापुर जिले की सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली सीटें भी इसमें हैं। हरदोई की शाहाबाद व बिलग्राम, उन्नाव की बांगरमऊ, बाराबंकी की कुर्सी, जैदपुर, हैदरगढ़, दरियाबाद और अयोध्या की बीकापुर सीट पर भी कांग्रेस की नजर है।
कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र की इन सीटों पर दावा
पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल
प्रतापगढ़ की रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर और प्रयागराज व कौशांबी की चायल, फूलपुर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव सीटें सूची का हिस्सा हैं। वाराणसी में पिंडरा, रोहनिया, वाराणसी उत्तर और वाराणसी कैंट पर दावा किया गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर, लंभुआ, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, उतरौला, बलरामपुर, गौरा, शोहरतगढ़, हर्रैया, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, नौतनवा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, खड्डा, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, बरहज, निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, बलिया नगर, बदलापुर, जौनपुर, जफराबाद, जखनियां, जहूराबाद, मुगलसराय, ज्ञानपुर, औराई, छानबे, मझवां, मड़िहान और रॉबर्ट्सगंज सीटों को भी कांग्रेस ने अपनी संभावित सूची में रखा है।
आज दिल्ली में होनी है उच्च स्तरीय बैठक
17 नवंबर से इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मंथन
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर 17 नवंबर से बातचीत शुरू होगी। सपा और कांग्रेस की कमेटियां आपस में एक-एक सीट पर तर्क के साथ मंथन करेंगी। फिर उनकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जाएगी। इसके बाद सीटों की घोषणा होगी।
कांग्रेस ने करीब 181 सीटों पर दावा करते हुए उनकी सूची सपा को सौंपी है। अब इन सीटों पर बातचीत शुरू होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को बताया कि दोनों पार्टी के बीच 17 नवंबर के बाद से बातचीत का सिलसिला शुरू होगा। इसके लिए कमेटियां बनाई जा रही है। यह कमेटी बातचीत कर पक्ष रखेंगी। दोनों दल जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके हर पहलू पर चर्चा की जाएगी।
अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व का होगा। उन्होंने दोहराया है कि हम सीट की हिस्सेदारी से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर दे रहे हैं। दोनों दल मिलकर जिताऊ उम्मीदवार उतारेंगे ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन में बराबर और सम्मानजनक हिस्सा चाहती है।





